Translate

Friday, 26 January 2024

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 || आज गणतंत्र दिवस है ||

      

भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था तथा 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके अनुसार भारत देश एक लोकतांत्रिक,संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया।


26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया। यह ऐतिहासिक क्षणों में गिना जाने वाला समय था। इसके बाद से हर वर्ष इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है।


हमारा संविधान देश के नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने का अधिकार देता है।आज हर नागरिक को भारत की गौरव-गाथा पर गर्व का अनुभव होता है। आजादी के बाद हम भारतवासियों ने बेशुमार उपलब्धियां हासिल की हैं, आज इन्हीं उपलब्धियों का जश्न और उत्सव मनाने का दिन है। आज हमें देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान बनाने वाले महापुरुषों को भी नमन करना चाहिए। हम और हमारा देश, बाबासाहब भीमराव आम्बेडकर का सदैव ऋणी रहेगा जिन्होंने संविधान निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


    || गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं ||




                

Thursday, 25 January 2024

पुष्य नक्षत्र और पीपल वृक्ष

 पुष्य नक्षत्र.... पीपल का वृक्ष


नक्षत्र के वृक्ष होते है जिस नक्षत्र में आप का जन्म हो उस के वृक्ष की पूजा फल ,फ़ुल , जड़ के उपयोग से हम उपचार कर सकते है या जो नक्षत्र अशुभ ग्रस्त हो उसका भी उपचार हो सकता है। 

आज पुष्य नक्षत्र है उसका वृक्ष पीपल है । हमारी हिंदू संस्कृति में पीपल की गणना पवित्र वृक्ष में होती है ।भगवान कृष्ण जी ने गीता में कहा है वृक्षों में मैं पीपल हूं । पुष्य नक्षत्र में पीपल के ११ पत्ते लाकर व्यापार रोज़गार की जगह पे रखनें से धंधा -रोज़गार में फ़ायदा होता है । उसके औषधि गुण भी ज़्यादा है। पीपल के पत्ते खाने से दांत में दर्द हो तो उसमें लाभ होता है ।मान्यता है. कि पीपल के वृक्ष में कई औषधीय गुण छुपे हुए हैं. इस वृक्ष की पत्तियों से लेकर, फल और जड़ तक सभी हिस्से गुणकारी हैं.


www.astropawankv.blogspot.com

 पीपल का वृक्ष सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाला वृक्ष है. इसमें प्रोटीन, फैट, कैल्शियम, आयरन इत्यादि कई  जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं. आयुर्वेद के मुताबिक पीपल के वृक्ष से कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है. इस वृक्ष में मौजूद गुण सांस, दांत, सर्दी-जुकाम, खुजली और नकसीर , गुप्त रोग, प्रजनन संबंधी स्वास्थ्य  परेशानियों इत्यादि को दूर करने में कारगर हैं. मान्यता है. पीपल के वृक्ष में कई औषधीय गुण छुपे हुए हैं. इस पेड़ की पत्तियों से लेकर, फल और जड़ तक सभी हिस्से गुणकारी हैं. पीपल का वृक्ष सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाला वृक्ष होने के साथ साथ अपने आप में बहुत ही ज्यादा रहस्य समेटे हुए है जन्म से लेकर मृत्यु तक यह मानव जाति पशु पक्षियों के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध हुआ है


www.astropawankv.blogspot.com


 इसमें प्रोटीन, फैट, कैल्शियम, आयरन इत्यादि जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं. आयुर्वेद के मुताबिक पीपल के वृक्ष से कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है.


www.astropawankv.blogspot.com


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह गुरु ग्रह से संबंधित है और इसमें सूर्य के गुण भी विद्यमान हैं अगर आपकी जन्म कुंडली में गुरु, सूर्य, शनि ग्रह शुभ या अशुभ स्थिति में  है और आपको उनके फल अनुकूल नहीं मिल रहे हैं तो आपके लिए पीपल का वृक्ष उपाय परहेज़ के रूप बहुत ही ज्यादा उपयोगी सिद्ध हो सकता है आप इसके दुबारा उपाय करके अपने लिए अनुकूल फल प्राप्त कर सकते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार  ग्रहों के उपायों में, हवन पाठ में, ग्रहों की शुभ, अशुभ स्थिति ज्ञात होने पर उपाय/परहेज़ के रूप में  प्राचीन काल से ही पीपल के वृक्ष को प्रयोग में लाया जाता  रहा है वैज्ञानिकों ने भी इस पर अपने शोधों में पाया कि इसमें बहुत  ज्यादा औषधियां गुण तत्व है.. प्रकृति के लिए बहुत ज़रूरी है....

www.astropawankv.blogspot.com


अपनी जन्मकुंडली में ग्रहों की शुभ, अशुभ स्थिति की ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें...

🙏🙏

राम राम जी

*Verma's Scientific Astrology and Vastu Research Center Ludhiana Punjab Bharat Phone number 9417311379 www.astropawankv.blogspot.com*

Monday, 22 January 2024

हार्दिक शुभकामनाएं

 सज गया  अयोध्या धाम आ रहे हैं हम सभी के प्रभु श्री राम


महाप्रभु श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा की समस्त देशवासियों को  बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई। आज का दिन हम सबके लिए शुभ दिन है जीवन का उत्तम दिन है आओ हम सब मिलकर राममय हो जाएं






Tuesday, 9 January 2024

भगवान और आप....

 *मीरा जी जब भगवान कृष्ण के लिए गाती थी तो भगवान बड़े ध्यान से सुनते थे।*


*सूरदास जी जब पद गाते थे तब भी भगवान सुनते थे।* 

*और कहाँ तक कहूँ कबीर जी ने तो यहाँ तक कह दिया:- चींटी के पग नूपुर बाजे वह भी साहब सुनता है।*

*एक चींटी कितनी छोटी होती है अगर उसके पैरों में भी घुंघरू बाँध दे तो उसकी आवाज को भी भगवान सुनते है।*

*यदि आपको लगता है कि आपकी पुकार भगवान नहीं सुन रहे तो ये आपका वहम है या फिर आपने भगवान के स्वभाव को नहीं जाना।*

*कभी प्रेम से दिल से उनको पुकारो तो सही, कभी उनकी याद में आंसू गिराओ तो सही।* *बुद्धिमान बन कर नहीं... बुद्धिहीन बन कर पुकारो उनकी याद में प्रेम से आंसू गिरायो तो सही....*


*मैं तो यहाँ तक कह सकता हूँ कि केवल भगवान ही है जो आपकी बात को सुनता है।*

*एक छोटी सी कथा संत बताते है:-*

*एक भगवान जी के भक्त हुए थे, उन्होंने 20 साल तक लगातार भगवत गीता जी का पाठ किया।*


*अंत में भगवान ने उनकी परिक्षा लेते हुऐ कहा:- अरे भक्त! तू सोचता है कि मैं तेरे गीता के पाठ से खुश हूँ, तो ये तेरा वहम है।*

*मैं तेरे पाठ से बिलकुल भी प्रसन्न नही हुआ।*


*जैसे ही भक्त ने सुना तो वो नाचने लगा, और झूमने लगा।*


*भगवान ने बोला:- अरे! मैंने कहा कि मैं तेरे पाठ करने से खुश नही हूँ और तू नाच रहा है।*

*वो भक्त बोला:- भगवान जी आप खुश हो या नहीं हो ये बात मैं नही जानता।*

*लेकिन मैं तो इसलिए खुश हूँ कि आपने मेरा पाठ कम से कम सुना तो सही, इसलिए मैं नाच रहा हूँ।*


*ये होता है भाव....*

*थोड़ा सोचिये जब द्रौपती जी ने भगवान कृष्ण को पुकारा तो क्या भगवान ने नहीं सुना?*

*भगवान ने सुना भी और लाज भी बचाई।*

*जब गजेन्द्र हाथी ने ग्राह से बचने के लिए भगवान को पुकारा तो क्या भगवान ने नहीं सुना?*

*बिल्कुल सुना और भगवान अपना भोजन छोड़कर आये।*

*कबीरदास जी, तुलसी दास जी, सूरदास जी,*

*मीरा बाई जी,  रवि दास जी श्री जी.......जाने कितने संत हुए जो भगवान से बात करते थे और भगवान भी उनकी सुनते थे।*


*इसलिए जब भी भगवान को याद करो उनका नाम जप करो तो ये मत सोचना की भगवान आपकी पुकार सुनते होंगे या नहीं?*


*कोई संदेह मत करना, बस ह्रदय से उनको पुकारना, तुम्हे खुद लगेगा की हाँ, भगवान आपकी पुकार को सुन रहे है !*

        *राधे राधे*


           *Verma's Scientific Astrology and Vastu Research Center Ludhiana Punjab Bharat Phone number...9417311379  www.astropawankv.com*



Monday, 1 January 2024

वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

 *राम राम जी*


*सूर्य संवेदना पुष्पे:, दीप्ति कारुण्यगंधने|*

*लब्ध्वा शुभम् नववर्षेअस्मिन् कुर्यात्सर्वस्य मंगलम् ||*


```जिस तरह सूर्य प्रकाश देता है, संवेदना करुणा को जन्म देती है, पुष्प सदैव महकता रहता है, उसी तरह यह वर्ष 2024आपके लिए हर दिन, हर पल के लिए मंगलमय हो।```

जीवन पथ पर नव वर्ष 2024मान-सम्मान, यश, कीर्ति, प्रेम और सुख शांति के साथ उन्नतिशील वर्ष हो।यह वर्ष आपके जीवन मे आपार सुख समृद्धि, संपन्नता लेकर आये ¦  यह पावन पर्व आपके जीवन को प्यार मोहब्बत खुशी उमंग उत्साह सफलता सौहार्द आदि से भर दे ! इसी मंगलकामनाओ के साथ,


   *आपको और आपके परिवार को मेरी और मेरे पुरे परिवार की तरफ से वर्ष 2024 की हार्दिक बधाई व  शुभकामनायें !*_🌹🙏🏼


*राधे कृष्णा*

*Verma's Scientific Astrology and Vastu Research Center Ludhiana Punjab Bharat Phone..9417311379. www.astropawankv.com*